March 8, 2026

जनगणना 2027: प्रथम चरण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी तय

फोटो : नगर निगम कार्यालय

Faridabad/Alive News: भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन हेतु जिला फरीदाबाद में चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों एवं जनगणना चार्ज क्लर्कों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।

नगर निगम आयुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी फरीदाबाद धीरेंद्र खड़गटा के आदेशानुसार संबंधित अधिकारियों का प्रशिक्षण 5 और 6 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण नगर निगम फरीदाबाद के कॉन्फ्रेंस हॉल, बीके अस्पताल के निकट आयोजित होगा।

जोनवार विभिन्न अधिकारियों को चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी एवं चार्ज क्लर्क के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला राजस्व अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सांख्यिकी अधिकारी, तहसीलदार-कम-चार्ज अधिकारी (ग्रामीण), जोनल टैक्सेशन अधिकारी-कम-चार्ज अधिकारी (शहरी) सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण में भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य राष्ट्रीय दायित्व है, अतः सभी संबंधित अधिकारी समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।