March 7, 2026

सफाई कर्मियों के चरण पखारकर पार्षद ने किया सम्मान

Faridabad/Alive News: होली के अवसर पर नगर निगम फरीदाबाद के पार्षद जसवंत पवार सैनी ने अपने कार्यालय में क्षेत्र के सफाई कर्मियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों के चरण पखारकर उनका अभिनंदन किया और सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान की।

पार्षद ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरित होकर स्वच्छता सैनिकों के सम्मान के लिए यह पहल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में सफाई कर्मियों के कल्याण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए समाज का कर्तव्य है कि उनका सम्मान किया जाए। अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।