Faridabad/Alive News: हरियाणा के बल्लभगढ़ में नगर निगम फरीदाबाद के सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट का दूसरा मामला सामने आया है। घटना दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, सीवर की सफाई के दौरान कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद सीवर में उतरकर सफाई करने को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ गया और हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

