September 15, 2026

480 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने 480 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (अपराध) मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 28 फरवरी को क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने सूरजकुंड मेला पार्किंग के पास छापा मारकर अनंगपुर गांव निवासी 52 वर्षीय अजब सिंह को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 480 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

आरोपी के खिलाफ थाना सूरजकुंड में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने करीब 500 ग्राम गांजा दिल्ली के सदर बाजार से किसी व्यक्ति से 5 हजार रुपये में खरीदा था।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।