Faridabad/Alive News: जहां पहले लोग होली पर सिर्फ सफेद रंग के कपड़े पहनना पसंद करते थे वहीं अब लोग सफेद रंग की होली के डिजाइन वाली प्रिंटेड टी-शर्ट की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे है। होली का रंग सिर्फ लोगों के चेहरे पर ही नहीं बल्कि उनके पहनावे पर भी देखने को मिल रहा है। बच्चा हो या बड़ा महिला हो या पुरुष सभी इस तरह के ट्रेंड को फॉलो कर रहे है। इस तरह की टी-शर्ट को लेने के लिए बाजार हो या मोल सभी जगह काफी संख्या में भीड़ देखने को मिल रही है।
एनआईटी स्थित एक नंबर मार्केट में होला की खरीदारी को लेकर काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। इस मार्केट में आने वाले लोग रंगों की तरफ कम और होली के डिजाइन वाली टी-शर्ट की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे है। इस मार्केट में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए होली के डिजाइन वाली टी-शर्ट जगह – जगह बेची जा रही है। किसीटी-शर्ट पर पिचकारी की तस्वीर छपी है तो किसी पर पानी से भरे गुब्बारों की तस्वीर छपी है और बच्चों के लिए तो छोटा भीम, मोटू पतलू और किमोन जैसे कार्टून कैरेक्टर को होली खेलते हुए डिजाइन वाली टी-शर्ट ही नहीं बल्कि कुर्ता और पजामा को भी बेचा जा रहा है।

महिलाओं के लिए भी होली के तस्वीर वाली कुर्ती को इस मार्केट में बेचा जा रहा है। जिस पर हैप्पी होली या इससे संबंधित ही कोई डिजाइन किया गया है। मार्केट में इन टी-शर्ट का रेट उनके साइज और डिजाइन के अनुसार अलग-अलग है। टी-शर्ट का रेट सौ रुपये से शुरू होकर ढाई सौ तक है, वहि बच्चों के लिए कुर्ता और पजामा का रेट ढाई सौ है। अब बात करते है हम महिलाओं के लिए होली के प्रिंट वाली कुर्ती की तो उसका रेट तीन सौ रुपये है। अगर आप भी इस होली पर खुद को औरों से अलग दिखाना चाहते हो और इंस्टाग्राम पर अपनी होली की फोटो को आकर्षक रूप से प्रस्तुत करना चाहते है तो इस बार होली के डिजाइन वाली प्रिंटेड टी-शर्ट, कुर्ती और बच्चों के लिए कुर्ता और पजामा जरुर खरीदे।

