March 7, 2026

सामान्य स्तर का रहा इंग्लिश का पेपर, केंद्र से मुस्कुराते हुए निकले परीक्षार्थी

Faridabad/Alive News: सीबीएसई दसवीं के विद्यार्थियों ने शनिवार को इंग्लिश विषय की परीक्षा दी। विद्यार्थियों ने पेपर को आसान बताया है, सभी प्रश्न सिलेबस से पूछे गए थे, जिससे विद्यार्थियों का पेपर समय से पहले ही हल हो गया।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से आयोजित हो रही हैं। मंगलवार को दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी थी। विद्यार्थियों ने बताया कि गणित का पेपर मुश्किल आने की वजह से इंग्लिश के पेपर को लेकर भी टेंशन बढ़ गई थी। लेकिन जब परीक्षा हॉल में पेपर देखा तो राहत की सांस ली। व्याकरण कुछ प्रश्नों के छोड़कर पेपर सामान्य स्तर का था। परीक्षा केंद्र से निकलते हुए विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। वहीं बारहवीं के परीक्षार्थियों ने आटोमोटिव और फैशन डिजाइनिंग विषय की परीक्षा दी।

24 फरवरी को इन विषयों की होगी परीक्षा:
सोमवार को दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की को ऊर्दू कोर्स-ए, पंजाबी, बंगाली, तमिल और गुजराती विषय की परीक्षा होगी। जबकि बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की मासमीडिया स्टडीज और डिजाइन सोच और नवाचार विषय की परीक्षा होगी।

परीक्षा देखे निकले विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया:
पूरा पेपर सामान्य स्तर का था, व्याकरण के कुछ प्रश्न थोड़े मुश्किल थे। अच्छी तैयारी की थी, इसलिए समय से पहले ही पेपर हल हो गया।

दिव्या मेहरा, विद्यार्थी, बीएन पब्लिक स्कूल।

इंग्लिश का पेपर बहुत अच्छा हुआ है। सभी प्रश्नों का जवाब लिखकर आए हैैं। अच्छे अंक आने की उम्मीद है। पेपर समय से पहले ही हो गये था।

गुंजन, विद्यार्थी, बीएन पब्लिक स्कूल।