Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 460 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के निर्देशन में अपराध शाखा की टीम लगातार नशा तस्करों पर नजर रख रही है। इसी क्रम में 16 फरवरी को अपराध शाखा NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए नेहरू कॉलोनी टाउन नंबर-3 निवासी सुरज (25) को 250 ग्राम गांजा सहित नेहरू कॉलोनी से गिरफ्तार किया।
इसके अलावा श्याम कॉलोनी, सूरजकुंड निवासी अमरनाथ (39) को गांव अनखिर, सूरजकुंड क्षेत्र से 210 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

