Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 16 फरवरी को क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।
क्राइम ब्रांच सेक्टर NIT की टीम ने सूर्या विहार पार्ट-2 निवासी उपेंद्र (20) को पल्ला इलाके से देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।
क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा निवासी रोहित (24) को सेक्टर-20 की कृष्णा कॉलोनी से देसी कट्टे सहित पकड़ा। वहीं क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने जीवन नगर पार्ट-2 निवासी नदीम (19) को खेड़ीपुल क्षेत्र से देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

