March 7, 2026

सूरजकुंड मेले में गायन प्रतियोगिता, सीनियर और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियो ने जीते दिल

Faridabad/Alive News: सूरजकुंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 के दौरान शिक्षा विभाग हरियाणा और हरियाणा टूरिज्म के संयुक्त तत्वावधान में सीनियर और जूनियर वर्ग की गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सीनियर वर्ग के परिणाम:
पहला स्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल, बल्लभगढ़ की टीम (दृष्टि, मान्या, प्रिशा, वेदांशी, यथार्थ और दिव्यांश) ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम (काव्या, कृतिका, नव्या, मानसिका, हरप्रीत और आराध्या) को मिला। तीसरा स्थान तक्षशिला मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों (श्रेष्ठ, आयशा, आरोही, माही, आदित्य और प्रिंस) ने हासिल किया।

जूनियर वर्ग के परिणाम:
पहला स्थान तक्षशिला मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रियंशी, मानिक, मेहुल, याशिका, आदित्य और बृज किशोर ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान मॉडर्न स्कूल के विहान, प्रिशा गर्ग, भाव्या, आकृति कुमारी, प्रिशा जैन और गरिमा को मिला। तीसरा स्थान सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल के सूर्यांश, शौर्य, आराध्य, रुद्रांश, सिद्धि और नंदिता ने प्राप्त किया।

यह आयोजन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित मेले का हिस्सा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की संगीत प्रतिभा को मंच देना और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें अपनी कला दिखाने का अवसर देती हैं।