Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 6 फरवरी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संजय कॉलोनी सेक्टर-58 निवासी लक्ष्मण (25) को कैली बाईपास के पास से देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया।
इसी तरह क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने सूर्य विहार पार्ट-3 निवासी सोनू शेख (24) को पल्ला इलाके से देसी कट्टा के साथ पकड़ा। वहीं क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने पर्वतीय कॉलोनी सारन निवासी राकेश (31) को दशहरा ग्राउंड बल्लभगढ़ के पास से देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। सभी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

