June 13, 2026

जाट समाज ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

Faridabad/Alive News : प्रतिभावान बच्चों का सम्मान करने से बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ता है, वहीं अन्य छात्र-छात्राओं को भी जीवन में मेहनत कर अच्छे अंक लाने की प्रेरणा मिलती है, क्योंकि बच्चे हमारे देश का भविष्य है जो आगे चलकर देश का नाम रोशन करेंगे।

यह बात महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में रहबर-ए-आजम दीन बंधु सर छोटूराम की जयंती के उपलक्ष्य में जाट समाज द्वारा आयोजित शिक्षा प्रोत्साहन समारोह में प्रतिभावन बच्चों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जेपीएस सांगवान ने की। इस समारोह में प्रतिभावान बच्चों को जाट समाज द्वारा सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में दसवीं कक्षा बोर्ड में अपने स्कूलों में आए प्रथम स्थानों पर आए 280 से अधिक छात्र-छात्राओं को 3100-3100 रुपए, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर टी.एस. दलाल, चौ. जितेंद्र, सूरजमल, ए.के. मलिक, हवा सिंह ढिल्लों, महेंद्र सिंह श्योराण, सबरजीत सिंह फौजदार, चौ. चांद सिंह, आर एस राणा, दरियाब सिंह श्योराण, अजीत मलिक, बिजेंद्र फौजदार, जगवीर तेवतिया, सतपाल नर्वत, बलजीत सिंह सहित जाट समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे।