March 8, 2026

अवैध हथियारों पर फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो देसी कट्टे बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने रूपकिशोर उर्फ भोला चौधरी को चंदीला चौक के पास से देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से गांव खेड़ा सत्तू, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और फिलहाल पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद में रह रहा था।

वहीं दूसरी ओर, क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने इलियास, निवासी नगला एन्क्लेव पार्ट-1, फरीदाबाद को दशहरा ग्राउंड के पास से एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।