June 13, 2026

तिगांव विधानसभा में सद्भाव यात्रा को भारी जनसमर्थन, 104वें दिन उमड़ा जनसैलाब

Faridabad/Alive News : कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही “सद्भाव यात्रा” ने अपने 104वें दिन तिगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। यात्रा के दौरान क्षेत्र में भारी जनसमर्थन देखने को मिला और जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। युवाओं, महिलाओं, किसानों, सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीण समुदाय की बड़ी भागीदारी ने इस यात्रा को एक व्यापक जनआंदोलन का रूप दे दिया है।

यात्रा की शुरुआत खेड़ी कलां (तिगांव) से हुई। इसके बाद यात्रा ताजपुर, शहाबाद, बुआपुर, भैंसरावली, तिगांव, तिगांव मार्केट, तीगढ़ बार मेमोरियल स्कूल, शदपुरा होते हुए फरीदपुर (तिगांव) पहुंची। यात्रा का रात्रि विश्राम किसान भवन, सेक्टर-16, फरीदाबाद में निर्धारित है। तिगांव पहुंचने पर चौधरी छोटूराम सेवा समिति की ओर से खेड़ी कलां गांव में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का जोरदार अभिनंदन किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह ने आरोप लगाएजनसभा को संबोधित करते हुए श्री बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए समाज को बांटने की राजनीति कर रही है और अब वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा में वोटर लिस्ट में भारी अनियमितताएं उजागर हुई हैं।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे मिलान में वर्ष 2002 और 2024 की वोटर लिस्ट के बीच करीब 29 लाख वोटों का मिलान नहीं हो पा रहा है। 20 विधानसभा क्षेत्रों में वोटों का मिलान 50 प्रतिशत से भी कम है, जबकि कई क्षेत्रों में यह 25 प्रतिशत से नीचे पाया गया है।

तिगांव विधानसभा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यहां केवल 23 प्रतिशत वोटरों का ही मिलान हो पाया है, जबकि 77 प्रतिशत वोटर गायब हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही नाम, एक ही पिता का नाम और एक ही जन्मतिथि वाले लाखों वोटर सामने आ रहे हैं।

सिंह ने कहा कि वोट चोरी की सबसे अधिक आशंका शहरी क्षेत्रों में रहती है, जहां आपसी पहचान कम होती है। उन्होंने दावा किया कि कई स्थानों पर एक ही कमरे के फ्लैट में 250 से 300 वोट दर्ज पाए गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में वोटों का मिलान 50 प्रतिशत से कम है, उनमें से अधिकांश में भाजपा विजयी रही है, जिनमें अंबाला कैंट, थानेसर, सोहना, भिवानी, पलवल, रोहतक, पानीपत ग्रामीण, बहादुरगढ़, पंचकूला, पानीपत सिटी, करनाल, फरीदाबाद, एनआईटी, हिसार, सोनीपत, गुरुग्राम, तिगांव, बल्लभगढ़ और बादशाहपुर शामिल हैं।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षों से अपील की कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बूथ स्तर पर सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि लोकतंत्र के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ न हो।

सद्भाव यात्रा का उद्देश्य

बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सद्भाव यात्रा का उद्देश्य समाज में भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करना है, जिसे भाजपा की सत्ता की राजनीति ने कमजोर किया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो विभाजनकारी राजनीति का मजबूती से मुकाबला कर सकती है।

इस अवसर पर हरियाणा महिला कांग्रेस की सचिव हेमलता शर्मा, पूर्व सरपंच चंदन सिंह, पूर्व आईपीएस महाराज सिंह, सतबीर पहलवान, हिदायत कमांडो, एडवोकेट जगत सिंह नागर, वेद प्रकाश यादव, मुकेश डागर, धर्मवीर (चेयरमैन), देशराज (सूबेदार), प्रभूदयाल, बीजेंद्र (थानेदार), रघुवीर (थानेदार), जयचंद (फौजी), ओमबीर नरवत, विनोद, प्रकाश सिंह, जितेंद्र सिंह (चेयरमैन), बिंदर नरवत, विकी डागर, कालू पहलवान, पवन नरवत, चांद सिंह फौगाट, विनोद कौशिक, एडवोकेट नवीन नागर, मोहित चंडिला (एनएसयूआई जिला अध्यक्ष), सूरजभान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित