March 7, 2026

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 की मदद, फार्मर आईडी बनवाना जरूरी

Faridabad/Alive News: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. अनिल सहरावत ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक अहम योजना है, जिसके तहत देश के भूमिधारी किसानों को हर साल 6000 रुपये आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से भेजी जाती है।

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद जिले में इस योजना के लिए सतीश कुमार (तकनीकी सहायक) को जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है। किसान उनसे मोबाइल नंबर 98137 98067 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, ब्लॉक फरीदाबाद के लिए विनित कुमार (मोबाइल: 94169 26978) और ब्लॉक बल्लभगढ़ के लिए अरुण सोलंकी (मोबाइल: 80767 06893) को ब्लॉक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

डॉ. अनिल सहरावत ने कहा कि जिले के किसी भी किसान को योजना का लाभ लेने में परेशानी न हो, इसके लिए लघु सचिवालय की छठी मंजिल पर कृषि विभाग में एक विशेष पीएम किसान विंडो बनाई गई है। यहां किसानों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाता है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे योजना का लाभ लगातार पाने के लिए भूमि रिकॉर्ड, आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी समय-समय पर अपडेट रखें। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन किसानों की एग्री स्टैक पर फार्मर आईडी नहीं बनी होगी, उन्हें पीएम किसान योजना की अगली किस्त नहीं मिलेगी