Faridabad/Alive News: शराब के नशे में दो दोस्तों के बीच हुए झगड़े में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक और आरोपी दोनों का नाम भीम सिंह बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, दोनों युवक मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं। मृतक भीम सिंह ड्राइवरी का काम करता था, जबकि आरोपी भीम सिंह अजरोंदा में चिकन की दुकान चलाता है। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
शराब के नशे में दोस्तों के बीच विवाद, चाकू से गोदकर एक की हत्या

