Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी और एक कैंटर भी बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सारन क्षेत्र में स्कूटी चोरी की शिकायत मिली थी। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने हरिजन बस्ती, सेक्टर-31 फरीदाबाद निवासी नीरज को चोरी की स्कूटी के साथ खेड़ी पुल श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार किया।
इसके अलावा अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने थाना धौज क्षेत्र में कैंटर चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान मुकुल निवासी गांव अंबाला, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), हाल ज्वालापुरी कैंप दिल्ली और बिट्टू अली निवासी गांव सादाबाद, ईदगाह कॉलोनी, जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश), हाल किराड़ी सुलेमान नगर दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों को चोरी के कैंटर के साथ नेकपुर फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

