March 8, 2026

वाहन चोरी के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, 2 मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive news: फरीदाबाद पुलिस वाहन चोरों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ओल्ड फरीदाबाद में एक मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। मामले की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच AVTS-1 की टीम ने रिजवान (20) निवासी गांव टिकरी खेड़ा, फरीदाबाद को सिकरोना-भनकपुर रोड से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।

वहीं दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने योगेंद्र साक्य (27) निवासी गांव पहरा, जिला एटा (हाल निवासी झाड़सेतली, फरीदाबाद) को लैजर वैली पार्क के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरीदाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन चोरी के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।