Faridabad/Alive News: सराय ख्वाजा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने सुशासन दिवस पर सुशासन में सभी अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करें जैसे विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्टाफ ने बढ़ चढ़कर प्रतिभागिता की।
जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा तेईस दिसंबर 2014 को की गई थी। इस घोषणा के पश्चात मोदी सरकार ने घोषणा की कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी की जयंती को भारत में प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह दिन अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में वर्ष 2014 में सरकार में जवाबदेही के लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था। इस सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए सुशासन दिवस को सरकार के लिए महत्वपूर्ण दिवस घोषित किया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी ख्याति प्राप्त एवं अद्वितीय प्रतिभा के धनी राजनीतिज्ञ और असाधारण लेखक थे जिन्होंने भारत के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।
प्राचार्य मनचंदा ने इस अवसर पर प्राध्यापिका दीपांजलि, सुशीला, सरिता, गीता सहित अन्य अध्यापकों का सुशासन दिवस पर सरकार की प्रतिबद्धता से सभी का जागरूक होने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

