March 8, 2026

मतदाता करें सहयोग, तभी समय पर पूरा होगा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य: एसडीएम

Faridabad/Alive News: उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला फरीदाबाद की 89-फरीदाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस अभियान के अंतर्गत वर्ष 2002 की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं एवं उनके प्रोजनी (वंशजों) के नामों को वर्ष 2024 की मतदाता सूची से मैप करने का कार्य किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए एसडीएम फरीदाबाद एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, 89-फरीदाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, अमित कुमार ने बताया कि संज्ञान में आया है कि कुछ मतदाता इस कार्य में अपेक्षित रुचि नहीं ले रहे हैं तथा बी.एल.ओ. को आवश्यक सहयोग प्रदान नहीं कर रहे हैं।

एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार ने 89-फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बी.एल.ओ. को पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा अपनी वर्ष 2002 की मतदाता सूची से संबंधित जानकारी जैसे विधानसभा क्षेत्र, भाग संख्या एवं वोटर नंबर उपलब्ध करवाने का कष्ट करें, ताकि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को समय पर एवं सुचारू रूप से पूर्ण किया जा सके।