March 8, 2026

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ में हलवाई की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, खोया-पनीर के सैंपल लिए

Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ मुख्य बाजार में स्थित एक हलवाई की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने दुकान से खोया (मावा) और पनीर के सैंपल भरे।

फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. पुनीत ने जानकारी दी कि कुछ दिन पहले विभाग की टीम ने पनीर से भरी एक गाड़ी पकड़ी थी। पूछताछ में गाड़ी के चालक ने बताया था कि यह पनीर बल्लभगढ़ स्थित रमेश चंद हलवाई की दुकान पर सप्लाई किया जाना था। इसी सूचना के आधार पर विभाग ने दुकान पर छापेमारी की।

विभाग ने कहा है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच जारी रहेगी।