Chandigarh/Alive News: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगी। सभी स्कूल 16 जनवरी, शुक्रवार से नियमित रूप से दोबारा खुल जाएंगे।
हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है। यह व्यवस्था CBSE, ICSE और अन्य बोर्डों के नियमों के अनुसार की जाएगी। सर्दी की छुट्टियों के दौरान सामान्य कक्षाएं नहीं लगेंगी।
शिक्षा निदेशालय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन आने वाले स्कूलों में इन आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए।
शिक्षा विभाग का कहना है कि लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखकर सर्दी की छुट्टियों का फैसला लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को ठंड के मौसम में स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो।

