Faridabad/Alive News: सेक्टर-28 के डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव समारोह “इंडिविस्टा” का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह समारोह स्कूल की सम्मानित निदेशक कल्पना एवं प्रधानाचार्य नितिन वर्मा के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को मंच प्रदान करना था।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से लेकर ऊर्जावान भाव-भंगिमाओं तक पूरे मंच पर उत्साह, टीमवर्क और आत्म-अभिव्यक्ति की झलक देखने को मिली।
“इंडिविस्टा” केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि यह एक सशक्त विचार के रूप में उभरा, जिसमें यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति की अपनी एक विशिष्ट पहचान होती है और जब सभी अपनी-अपनी विशिष्टता के साथ आगे बढ़ते हैं, तो मिलकर कुछ असाधारण सृजन संभव होता है।
उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय के इस प्रयास को प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर स्कूल के अभिभावक, अध्यापक और स्टाफ मौजूद रहा।

