June 13, 2026

अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोर गिरफ्तार, 2 मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, 2 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ओल्ड में एक मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने मनीष (19) निवासी ओल्ड फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित खेड़ी पुल एरिया से गिरफ्तार किया है।

वहीं अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दीपक (18) निवासी असावटी, पलवल को चोरी की मोटरसाइकिल सहित दशहरा ग्राउंड बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया है।