March 8, 2026

ट्रांसफॉर्मेशन चैलेंज में दिनेश प्रथम, फिटनेस को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह

Faridabad/Alive News: सेक्टर-49 सैनिक कॉलोनी स्थित बॉडीजोन जिम में छह व चार महीने के ट्रांसफॉर्मेशन चैलेंज का सफल आयोजन किया गया। इस फिटनेस चैलेंज का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को सही वर्कआउट और संतुलित डाइट की जानकारी देकर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य और फिट बॉडी के लिए प्रेरित करना था।

चैलेंज के दौरान जिम के मालिक एवं प्रशिक्षक हरप्रीत सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियों को विशेष वर्कआउट और डाइट प्लान उपलब्ध कराए गए, जिससे प्रतिभागियों ने अपनी फिटनेस में उल्लेखनीय सुधार किया। पुरुष वर्ग में दिनेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विश्वनाथ ईश्वरन द्वितीय, हेनरी जैसन तृतीय, सागर धीमान चतुर्थ और दिवेश कथूरिया पांचवें स्थान पर रहे।

महिलाओं के मध्यवर्ती वर्ग में निकी बंसल ने पहला स्थान हासिल किया। मंजू पायला द्वितीय, कनिका यादव तृतीय, नीरज नहेलिया चतुर्थ और दीक्षा हंस पांचवें स्थान पर रहीं, जबकि जाह्नवी हंस ने भी सराहनीय स्थान प्राप्त किया।

महिलाओं के प्राइमरी वर्ग में निदा जेहरा ने प्रथम, सान्वी कत्याल ने द्वितीय, कनिका कालरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुक्ता और गुंजन संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहीं, जबकि निधि मेहरोत्रा पांचवें स्थान पर रहीं।

इसके अलावा साक्षी शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन और फिटनेस में बेहतरीन सुधार के लिए एमर्जिंग सदस्य के रूप में सम्मानित किया गया। इस ट्रांसफॉर्मेशन चैलेंज ने फिटनेस प्रेमियों में नई ऊर्जा का संचार किया और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।