March 8, 2026

प्रीपेड टेलीग्राम टास्क के नाम पर 1.40 रुपये की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने प्रीपेड टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1.40 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।  

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुभाष कॉलोनी निवासी एक महिला ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हाट्सएप पर एक मेसेज आया जिसमें वर्क फ्रॉम होम के बारे में बताया गया था। जिसके बाद उसे व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा जिस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गई। जहां उसने प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में 1,40,000 रुपये निवेश किये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने निरंजन(25) निवासी जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी निरंजन ने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। आरोपी 10वीं पास है व इवेंट डेकोरेशन का काम करता है। खाते में ठगी के 50 हजार रुपये आये थे।