March 7, 2026

बूचड़खाने में मास का सैंपल लिया, केस दर्ज

फोटो : नगर निगम कार्यालय

Faridabad/Alive News: पल्ला क्षेत्र के अंदर आने वाली कॉलोनी में मंदिर से कुछ दूरी पर बूचड़खाना बना हुआ था। जिसकी शिकायत लोगों ने पुलिस को की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बूचड़खाने में मौजूद मांस का सैंपल लेकर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पल्ला क्षेत्र में बनी एक काॅलोनी से उनको सूचना मिली कि मंदिर से कुछ दूरी पर बूचड़खाना बना हुआ है। उसमें मांस बेचा जाता है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कमरे में ताला लगा होने की वजह से ताला तोड़ा गया और उसके बाद कमरे में अंदर गए। अंदर जाकर देखा तो भारी मात्रा में मांस पड़ा हुआ था। विभाग की ओर से सैंपल ले लिया गया है। वहीं पुलिस की ओर से केस दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने जब छापेमारी की तो मालिक मौके से भाग गया था।