March 8, 2026

देसी कट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने रवि (36) निवासी जिला इटावा उत्तर प्रदेश को देशी कट्टा सहित सेक्टर 31 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ थाना सेक्टर-31 में शस्त्र अधिनियम की धारा में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 4 हजार में देशी कट्टा किसी व्यक्ति से ओल्ड फरीदाबाद से खरीद कर लाया था। आरोपी से गहनता से पूछताछ पर 2 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी पर पूर्व में 30 मामले चोरी व आर्म्स के दर्ज है, 5 महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।