March 8, 2026

वार्ड नंबर 42 के पार्षद ने नए पार्क का किया उद्घाटन

Faridabad/Alive News: आज रविवार को वार्ड नंबर 42 के पार्षद दीपक यादव ने 63 लाख रुपये की लागत से निर्मित एक पार्क का विधिवत उद्घाटन किया। यह पार्क मिल्क प्लांट रोड, पानी की टंकी के पास और  भाटिया कॉलोनी में स्थित है। इस अवसर पर वार्ड नंबर43 की पार्षद रश्मि यादव, वार्ड नंबर 40 के पार्षद पवन यादव तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिक चंदर पाल शर्मा, धनी राम शर्मा, ज्ञानवीर चौधरी, वेद पाल राणा, हरि सिंह तोमर, टेक चंद बघेल, मदन सैनी एवं आर.डी. गुप्ता और शेष स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
विशेष रूप से भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन वी.पी. भाटी, सूबेदार मेजर सुभाष, सूबेदार मेजर एस.एन. पांडे, सूबेदार सुभाष सिंह, सूबेदार जयकिशन, सूबेदार ओम प्रकाश, हवलदार अनिल कुमार एवं हवलदार हितेंद्र ने विशेष आग्रह किया की इस पार्क का नाम शहीदों के सम्मान में रखा जाए |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद दीपक यादव ने कहा कि यह पार्क वार्डवासियों को स्वच्छ वातावरण, हरियाली एवं स्वास्थ्य के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्क में बच्चों के लिए खेल उपकरण, बुजुर्गों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, वॉकिंग ट्रैक एवं हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 42 के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पार्क निर्माण की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी और आवश्यक बताया।