March 8, 2026

फरीदाबाद में पीएमवीबीआरवाई बैठक की अध्यक्षता करेंगे राजीव रंजन

Faridabad/Alive News: 13 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन सभागार में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) पर विशेष बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन करेंगे। इसमें लगभग 100 प्रमुख नियोजक भाग लेंगे।

मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि बैठक का उद्देश्य नियोक्ताओं को योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना है। पीएमवीबीआरवाई जिसे 1 अगस्त 2025 से लागू किया गया है, अगले दो वर्षों में 3.5 करोड़ रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखती है।

पीएमवीबीआरवाई की मुख्य बातें

भाग ए : पहली बार रोजगार पाने वाले कर्मचारियों को अधिकतम 15 हजार का प्रोत्साहन (दो किश्तों में)।

भाग बी: नियोक्ताओं को नए रोजगार सृजन पर प्रति कर्मचारी एक से तीन हजार प्रति माह तक का प्रोत्साहन।

  • नियोक्ता को कम से कम 6 महीने निरंतर रोजगार देने पर लाभ मिलेगा।
  • विनिर्माण सेक्टर को अतिरिक्त वर्षों तक प्रोत्साहन दिया जाएगा।

यह बैठक फरीदाबाद में रोजगार संभावनाओं को बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।