Faridabad/Alive News: हरियाणा पुलिस द्वारा डीजीपी ओ.पी. सिंह के निर्देश पर शुरू किए गए ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत फरीदाबाद पुलिस ने 10 दिसंबर को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने नशा, अवैध शराब और जुआ/सट्टा के 45 संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 8 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।
छापेमारी में पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया 1 देसी कट्टा, 260 बोतल अवैध शराब, 4 किलो 958 ग्राम गांजा और 6.74 ग्राम स्मैक।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अवैध नशा बेचने के मामलों में चंदन और शुभम को कुल 4.070 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि ये लोग बिहार से नशा लाते थे।
इसके अलावा गौरव को 380 ग्राम गांजा, एक महिला को 508 ग्राम गांजा और विकास को 6.74 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में केस दर्ज किए गए हैं।
अवैध हथियार के मामले में रहीश, निवासी खल्लुका (जिला पलवल), को एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज हुआ।अवैध शराब बेचने के मामलों में संदीप को 92 पव्वा और एक महिला को 45 पव्वा देशी शराब के साथ पकड़ा गया।
इसके अलावा अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने दिल्ली–हरियाणा बॉर्डर से एक लावारिस गाड़ी से 15 पेटी देशी और 3 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।
पुलिस ने कहा कि हरियाणा पुलिस हमेशा सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है।

