June 13, 2026

फरीदाबाद को धूल प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम जॉइंट कमिश्नर ने सफाई निरीक्षकों के साथ की बैठक

Faridabad/Alive News : कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के मार्गदर्शन में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक एवं टैनिंग सेशन आयोजित की गया।

इस बैठक में सभी वरिष्ठ सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक और सहायक सफाई निरीक्षक और पर्यवेक्षक तथा मैनुअल एवं मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन स्टाफ शामिल हुए।

बैठक का उद्देश्य शहर में धूल प्रदूषण को कम करने और स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं वैज्ञानिक ढंग से संचालित करना था।
मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों का नियमित उपयोग और उनकी समय‑समय पर देखभाल सुनिश्चित की जाए। एकत्रित धूल एवं कचरे का सुरक्षित निस्तारण करने पर बल दिया गया ताकि वह पुनः वातावरण में न फैले।

पर्यवेक्षकों को यह जिम्मेदारी दी गई कि वे सभी कर्मचारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें और नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

इसके अतिरिक्त यह भी निर्णय लिया गया कि ऐसी बैठकें आगे भी नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के आदेशानुसार नियमित रूप से आयोजित की जाएँगी, ताकि स्वच्छता क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाया जा सके और फरीदाबाद को स्वच्छ एवं प्रदूषण‑मुक्त शहर बनाया जा सके।

नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर एशवीर सिंह ने जानकारी दी कि धूल प्रदूषण को कम करना न केवल शहर की सुंदरता और स्वच्छता के लिए आवश्यक है, बल्कि यह नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कर्मचारियों से अपेक्षा की गई कि वे पूरी जिम्मेदारी और तत्परता से अपने कार्यों का निर्वहन करें, ताकि फरीदाबाद को धूल प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान किया जा सके।