October 25, 2026

नशा तस्करी के मामलें में दो आरोपी गिरफ्तार, 970 ग्राम गांजा बरामद

Faridabad/Alive News: क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने 320 ग्राम गांजा व अपराध शाखा AVTS की टीम ने 650 ग्राम गांजा सहित दो आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 01 दिसंबर को अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए राजा निवासी संजय कॉलोनी को 320 ग्राम गांजा सहित सोहना टी प्वाइंट गौच्छी के पास से गिरफ्तार किया, वहीं अपराध शाखा AVTS की टीम ने मनीष निवासी आदर्श नगर बल्लभगढ को 650 ग्राम गांजा सहित सेक्टर-2 मार्किट बल्लभगढ फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किये गये।

आरोपी राजा को जेल भेजा गया, वहीं मनीष को अदालत से जमानत मंजूर हुई है।