Faridabad/Alive News: श्रीमद्भगवद्गीता जयंती के अंतर्गत सराय ख्वाजा के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में श्रीमद्भगवद्गीता आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि विद्यालय की फाइन आर्ट्स प्राध्यापिका गीता, बलबीर, धर्मपाल, किरण, दुर्गेश आदि के सानिध्य में छात्राओं और छात्रों को श्लोकोच्चारण, संवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
उन्होंने कहा कि मानव जीवन की विशेषता मानव को प्राप्त बौद्धिक शक्ति है और उपनिषदों में निहित ज्ञान मानव की बौद्धिकता की उच्चतम अवस्था तो है ही अपितु बुद्धि की सीमाओं के परे मनुष्य क्या अनुभव कर सकता है उसकी एक झलक भी दिखा देता है। अतः हम सभी को दैनिक जीवन में निस्वार्थ भाव में कर्म करते रहना चाहिए। प्राध्यापिका गीता, दीपांजलि और अध्यापकों ने इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशी को सम्मानित किया। द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान पर रहे सभी विजेताओं को प्रोत्साहित किया गया।

