March 8, 2026

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरौती, लूट और हत्या के 10 अपराधी एक दिन में गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस ने 25 नवंबर को बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरौती, लूट, हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के मामलों में शामिल 10 अपराधियों को एक ही दिन में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टे भी बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक आरोपी मनोज उर्फ जीरो भी शामिल है, जो मच्छगर का रहने वाला है। वह सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में हुई फिरौती की वारदात में फरार चल रहा था। मनोज एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से 20 मामले दर्ज हैं। वह थाना सदर बल्लभगढ़ का कुख्यात अपराधी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अब तक 112 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।