Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की महिला सुरक्षा मुहिम का असर दिखाई दे रहा है। वर्ष 2025 में महिला विरुद्ध अपराधों में पिछले साल की तुलना में स्पष्ट कमी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंध, जागरूकता कार्यक्रम और त्वरित कार्रवाई से अपराधों में गिरावट आई है।
अपराधों में आई कमी (31 अक्टूबर 2025 तक)
पोक्सो एक्ट के मामले 2024: 202, 2025: 140, कमी: 62 मामले
बलात्कार के मामले 2024:101, 2025: 63,
कमी: 38 मामले
छेड़छाड़/यौन उत्पीड़न के मामले 2024: 68,
2025: 54, कमी: 14 मामले
अपहरण के मामले 2024: 57, 2025: 49,
कमी: 8 मामले
महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की पहल
फरीदाबाद पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए:
• हॉटस्पॉट चिन्हित किए: उन जगहों की पहचान की गई जहां महिला अपराध की आशंका ज्यादा थी और वहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई।
• फीडबैक लिया: कामकाजी और घरेलू महिलाओं से सुझाव लिए गए और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की गई।
• जागरूकता अभियान: महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा उपाय और आपातकालीन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस की अपील
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा फरीदाबाद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग करने और किसी भी घटना की तुरंत सूचना देने की अपील की है।
• डायल 112: आपातकालीन मदद के लिए
• महिला हेल्पलाइन: 1091
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने और सुरक्षित माहौल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस का लक्ष्य हैl एक सुरक्षित, जागरूक और अपराध-मुक्त फरीदाबाद।

