Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच बॉर्डर और DLF की टीमों ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो देसी कट्टे बरामद किए।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने शिवम (21), निवासी तिलपत पल्ला फरीदाबाद, को मथुरा रोड से एक देसी कट्टा सहित पकड़ा। वहीं, क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने सुरजीत (19), निवासी डबुआ कॉलोनी, को धीरज कॉलोनी के पास से एक देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।
दोनों मामलों में संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

