March 10, 2026

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Faridabad/Alive News: अग्रोहा हेल्थ क्लब, फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया व रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के सहयोग से अध्वित्या होम्स, फरीदाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की विशेषता यह रही कि संपूर्ण आयोजन महिला वर्ग द्वारा किया गया। शिविर का संचालन डॉ. रंजना द्वारा किया गया, जो अध्वित्या होम्स में आयोजित पहला रक्तदान शिविर था और यह काफी सफल रहा।

शिविर में 37 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। डॉ. रंजना सिंह ने कहा कि नए रक्तदाताओं को इस मिशन से जोड़ना आवश्यक है ताकि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

शिविर को सफल बनाने में विनोद, तन्मय, भगवान दास, ईशान और अमृता का विशेष योगदान रहा। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के प्रधान नरेश वर्मा एवं कोषाध्यक्ष योगराज गुप्ता ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। शिविर में अधिकांश दाता पहली बार रक्तदान करने वाले युवा थे।

फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा ने कहा कि समाज में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का कार्य जारी रहना चाहिए, जिससे थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को बिना रुकावट रक्त मिलता रहे।

रक्तदाताओं में चिराग, गजानंद, नीलम जैन, गौतम चोकर, सूर्यांश, नरेश और जितेंद्र शामिल रहे, जिन्होंने स्वयं रक्तदान के साथ अन्य लोगों को भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डॉ. रंजना, नीरज, मोहित जैन, कपिल साहू, सतीश निंजावन, जे.के. भाटिया, भगवान गुलाटी और आनंद प्रकाश जुनेजा नन्द की गरिमामय उपस्थिति रही। शिविर की सफलता में डॉ. रंजना और मुकेश अग्रवाल का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा।