Faridabad/Alive News: सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में ‘संस्कार मेला’ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना जगाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सत्यनारायण दास, डॉ. सुभाष राजदान (यू.एस.ए.), स्कूल के चेयरमैन ऋषिपाल चौहान सहित कई देशों से आए अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों ने गणेश वंदना, कृष्ण लीला, नुक्कड़ नाटक, भजन, लोकनृत्य और ऑर्केस्ट्रा जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस वर्ष मेले की थीम ‘ट्रेडिशन मीट्स इनोवेशन’ रही, जिसके तहत बच्चों ने पारंपरिक मूल्यों को आधुनिक प्रयोगों से जोड़ा।मेले में खेल, डांडिया नृत्य, कला प्रदर्शनी, और एटीएल के तहत बने रोबोट व प्रोजेक्ट्स विशेष आकर्षण रहे।
ऋषिपाल चौहान ने कहा कि “जीवा लर्निंग सिस्टम बच्चों के गुण, स्वभाव और बुद्धि के अनुसार उनका मार्गदर्शन कर उन्हें संस्कारवान और चरित्रवान बनाने पर केंद्रित है।”
कार्यक्रम में स्कूल की उपाध्यक्षा चंद्रलता चौहान और एकेडमिक हेड मुक्ता सचदेव ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

