June 12, 2026

फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने ऑपरेशन ट्रेकडाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 जून को थाना तिगांव में ओमबीर निवासी भुआपुर की शिकायत पर रितिक, सौरव, अंकित, प्रिंस और अन्य के खिलाफ मारपीट और गोली चलाने का मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अंकित (21), निवासी भुआपुर बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए।पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसने यह हथियार अपने जीजा मनीष (28), निवासी ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश से लिया था।

इसके बाद अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने आगे की कार्रवाई करते हुए मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल आरोपी को अदालत से जमानत मिल चुकी है।फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।