March 8, 2026

अवैध हथियारों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की बड़ी पहल, जनता से सहयोग की अपील

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया है।

यह समिति हर महीने लाइसेंस प्राप्त फैक्ट्रियों और वर्कशॉपों का निरीक्षण करेगी और अवैध रूप से हथियार बनाने या रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 7 नवम्बर 2024 के पालन में की जा रही है।

इसके तहत हरियाणा सरकार ने अवैध हथियारों के निर्माण और व्यापार पर रोक लगाने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है।संयुक्त पुलिस आयुक्त ने फरीदाबाद के नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को अपने आसपास अवैध हथियार बनाने, बेचने, या रखने की जानकारी मिले, तो वह तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 या कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 पर सूचना दें।उन्होंने कहा कि “सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।”

फरीदाबाद पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि वे कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करें ताकि शहर को अवैध हथियारों से मुक्त किया जा सके।