March 8, 2026

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 5 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, दोषी को 20 साल की सजा

Faridabad/Alive News: किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हेमराज मित्तल की अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है, साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला 30 जून 2021 को थाना महिला सेंट्रल में दर्ज कराया गया था।

किशोरी ने बताया कि वह डीएलएफ क्षेत्र की एक कॉलोनी में परिवार सहित रहती है। माता-पिता रेहड़ी लगाते हैं। पड़ोस में रहने वाले शिवम से करीब आठ माह से जान-पहचान हुई थी। 14 जून 2021 को वह शौच के लिए जा रही थी, तभी शिवम मिल गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी। इससे वह डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन इस घटना से वह परेशान रहने लगी। आखिर में 30 जून को उसने अपने परिजन को इस बारे में बताया जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को 26 जून को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य रक्षा वकील रविंद्र गुप्ता ने बताया कि इस मामले में अदालत के समक्ष 11 लोगों की गवाही हुई थी। 23 दस्तावेज पेश किए गए थे। अब शिवम को सजा सुनाई और जुर्माना किया है।