March 8, 2026

जोश और उत्साह के साथ शुरू हुआ जिला युवा महोत्सव 2025

Faridabad/Alive News: एनआईटी फरीदाबाद के विधायक सतीश फागना ने डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज में आयोजित जिला युवा महोत्सव2025 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यह आयोजन जिला प्रशासन और नेहरू युवा केंद्र फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

विधायक फागना ने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और आज भारत के युवा अपनी प्रतिभा से विश्व स्तर पर पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है और विजन 2047 के तहत देश 2037 तक ही विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल कर सकता है।

दो दिवसीय युवा महोत्सव में जिलेभर के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाषण, लेखन, लोक नृत्य, लोक गीत, पोस्टर मेकिंग और विज्ञान मेला जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम में आईटीआई प्रिंसिपल भगत सिंह, वुमेन आईटीआई प्रिंसिपल सतीश कुमार, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल और एफआईए चेयरमैन एच.एल. भूटानी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।