Delhi/Alive News: दिल्ली में हर दिन की दौड़ भाग भरी जिंदगी और समय से ऑफिस पहुंचना, जरूरी काम से जाने के लिए दिल्ली मेट्रो लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गई है। हर दिन मेट्रो से सफर करने वालों को उम्मीद रहती है कि बिना जाम के समय से अपने स्थान पर पहुंच जाएंगे लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ है बता दें कि आज रेड लाइन में दिक्कत आने की वजह से रोहिणी वेस्ट में मेट्रो लगभग 45 मिनट तक रूकी रही जिससे मेट्रो से सफर करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आज वेलकम और पीतमपुरा स्टेशन तक लोगों को घंटो तक इंतजार करना पड़ा।
आज लोगों को अपने स्थान तक पहुंचने के लिए घंटो तक मेट्रो का इंतजार करना पड़ा। माना जा रहा है कि तकनीकी खामी की वजह से मेट्रो की रफ्तार थम गई और लगभग 1 घंटे तक लोगों को इंतजार करना पड़ा। रिठाला से शहीद स्थल तक मेट्रो का रूट प्रभावित रहा और शाहदरा, वेलकम समेत कई स्टेशनों पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई।
मेट्रो के रूट में तकनीकी खामी की वजह से मेट्रो का घंटो तक इंतजार करना पड़ा, जिससे कई स्टेशनों पर भारी भीड़ एकत्र हो गई और लोग अपने स्थान पर जाने के लिए रेड लाइन के बदले दूसरे रूट से जाने लगे। बता दें कि डीएमआरसी ने सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर सिग्नल की खामी को दूर करके परिचालन को सामान्य कर दिया। डीएमआरसी ने बताया कि वेलकम और पीतमपुरा के बीच रूट में देरी हुई है और अन्य रूट पर परिचालन सामान्य है।

