July 27, 2026

एबीवीपी समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत — नितेश नागर बने अध्यक्ष, आंचल तिवारी सचिव और कुणाल संयुक्त सचिव

Faridabad/Alive News: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद में हुए छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है।

इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर वर्ष की तरह क्लास रिप्रेजेंटेटिव (CR) नॉमिनेट किए थे, जो आगे चलकर छात्र संघ का चुनाव करते हैं। इस प्रक्रिया में एबीवीपी समर्थित उम्मीदवारों ने सभी प्रमुख पद अपने नाम किए।

नितेश नागर अध्यक्ष चुने गए, आंचल तिवारी ने सचिव पद पर जीत हासिल की, जबकि कुणाल ने संयुक्त सचिव पद पर विजय प्राप्त की।

यह जीत छात्रों के विश्वास, संगठन की एकता और परिषद कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताई जा रही है। परिषद ने इसे विश्वविद्यालय परिसर में सकारात्मक बदलाव और छात्र हितों की जीत कहा है।

एबीवीपी परिवार ने तीनों विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता “संघर्ष से सेवा” की भावना से काम करने वाले कार्यकर्ताओं के समर्पण का नतीजा है।