Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने 335 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 18 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सचिन (19) निवासी सेक्टर-56, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 335 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
इस मामले में थाना सेक्टर-58 फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मथुरा से किसी अज्ञात व्यक्ति से 500 ग्राम गांजा 3 हजार रुपये में खरीदा था, जिसमें से कुछ वह पहले ही बेच चुका था।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई पूरी की।

