Faridabad/Alive News: सराय ख्वाजा स्थित गवर्मेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड सदस्य छात्र – छात्राओं ने तंबाकू मुक्त हरियाणा पर पेंटिंग के माध्यम से तंबाकू और ड्रग्स का प्रयोग न करने का संदेश दिया। प्राचार्य ने विद्यालय में विद्यार्थियों की तंबाकू और नशा छोड़ने के लिए बनाई गई पेंटिंग की सराहना की।
प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य देशों ने 1987 में तम्बाकू महामारी और इसके कारण होने वाली रोकी जा सकने वाली मृत्यु और बीमारी पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करने के लिए तम्बाकू मुक्त हरियाणा अभियान के बारे में जागरूकता लाने के लिए प्रयासरत है।
इस का उद्देश्य तम्बाकू के उपयोग के व्यापक प्रसार और नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करना है जो वर्तमान में हर वर्ष आठ मिलियन से अधिक लोगों की मृत्यु का कारण बनता है जिसमें गैर धूम्रपान करने वालों को दूसरों के संपर्क में आने के कारण बारह लाख भी सम्मिलित हैं। तंबाकू मुक्त अभियान विश्व भर में सरकारों, सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठनों, धूम्रपान करने वालों, उत्पादकों और तंबाकू उद्योग से उत्साह और प्रतिरोध दोनों के साथ मिला है। विश्व स्तर पर तंबाकू के सेवन के कारण हर वर्ष लगभग अस्सी लाख लोगों की मृत्यु होती है। इसके अतिरिक्त तम्बाकू के सेवन से कैंसर या फेफड़े की बीमारी भी हो सकती है।
प्राचार्य मनचंदा ने उपस्थित सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि मैं कभी भी धूम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करूंगा एवं अपने परिजनों को भी धूम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करूंगा। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को तंबाकू और अन्य नशे वाले उत्पादों से जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जे आर सी सदस्यों आरुषि, अमृता, निधि, यास्मीन, चंचल, समर, खुशी, चंचल, नायसा, वंदना, शिवानी, नंदिनी और प्रियंका द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रशंसा की।

