Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने दीपावली से पहले अवैध पटाखों की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 214 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं।
डीसीपी के निर्देशन में पुलिस द्वारा जिले में अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों पर सख्ती की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सैयदवाड़ा क्षेत्र से पवन, निवासी सैयदवाड़ा, को गिरफ्तार कर 184 किलोग्राम पटाखे बरामद किए।
वहीं, थाना तिगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल कुमार, निवासी गांव तिगांव, को 30 किलोग्राम अवैध पटाखों सहित पकड़ा।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

