Faridabad/Alive News: थाना धौज की पुलिस ने लडाई झगडा करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार कर डंडे बरामद किये। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरोही निवासी सरफू ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह 8 अक्टूबर को साबिर व याजिद के साथ गांव के पहाड़ घूमने गये थे तभी वहा गांव के ही आकिल, मुफीद व अन्य 15 और 20 लडके आए और उन पर लाठी व रोड से हमला कर दिया जिसके बाद वे लड़के उसके घर भी गये जहां उन्होंने घर के अंदर जाकर उनसे मारपीट भी की। जिस शिकायत पर थाना धौज में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिरोही निवासी आकिल (उम्र 22), सज्जी (उम्र 26), बिल्लादीन (उम्र 21), साहिल (उम्र 28) व मुफिद (उम्र 23) को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों व शिकायतकर्ता के बीच सरपंची को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोपी पक्ष वर्तमान में सरपंच है व शिकायतकर्ता पक्ष पूर्व में सरपंच रहे है। जिसके चलते 8 अक्टूबर को पांचो आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सिरोही गांव के पहाड़ पर गए जहां उनका झगडा शिकायतकर्ता व अन्य के साथ हो गया था। जिसके बाद आरोपी पक्ष शिकायतकर्ता पक्ष के घर के अंदर गया जहां उन्होंनें उनके साथ मारपीट की।

