March 10, 2026

फरीदाबाद पुलिस ने बाबा फरीद पार्क में किया साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Faridabad/Alive News: साइबर अपराधों से लोगों को जागरूक करने के लिए साइबर थाना एन.आई.टी. फरीदाबाद की टीम ने बाबा फरीद पार्क, ओल्ड फरीदाबाद में एक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम पुलिस उपायुक्त अभिषेक जोरवाल के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस टीम ने लोगों को बताया कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, साइबर बुलिंग और फर्जी वेबसाइटों से सतर्क रहना बहुत जरूरी है। लोगों को समझाया गया कि किसी भी अनजान लिंक, क्यूआर कोड, ईमेल या कॉल पर अपनी निजी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।

पुलिस टीम ने कहा कि “आज के डिजिटल दौर में जागरूक रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत रिपोर्ट करें।”

लोगों को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in और हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई, ताकि वे किसी भी साइबर अपराध की तुरंत शिकायत कर सकें।