Delhi/Alive News: अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा व्यापार को तबाह करने के इरादे से 50 से ज्यादा संस्थाओं और लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंधित किए गए लोगों में दो भारतीय नागरिक और उनकी कंपनियां भी शामिल हैं। अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने गुरुवार को इन प्रतिबंधों का एलान किया। विभाग ने एक बयान में कहा कि प्रतिबंधित किए गए लोगों और कंपनियों ने ईरान के अरबों डॉलर के पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में मदद की, जिससे ईरान को काफी राजस्व मिला और इस राजस्व से ईरान ने अमेरिका के खिलाफ खतरा पैदा करने वाले आतंकी समूहों की मदद की।
ईरान के ऊर्जा व्यापार पर सख्ती, दो भारतीयों समेत 50 से ज्यादा निकायों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध

